फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी, मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस, मांगा जवाब
विज्ञापन

- शौचालय निर्माण के बाद फोटो उपलब्ध न करवाने पर लिया निर्णय
- गंगा किनारे गांवों में बने शौचालयों का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शौचालय निर्माण के बाद फोटो उपलब्ध नहीं करवाने पर एक ग्राम पंचायत अधिकारी को नोटिस जारी कर डीपीआरओ ने जवाब मांगा है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र कुमार इस समय पहासू ब्लॉक में तैनात हैं। इससे पहले वह डिबाई ब्लॉक में तैनात थे और उसकी देखरेख में गंगा किनारे कई गांवों में शौचालय बनाए गए थे। इन शौचालयों का निर्माण हो चुका है, लेकिन बार-बार आदेश करने के बाद भी विभागीय आदेशों की अवहेलना करते और काम में लापरवाही बरतते हुए देवेंद्र कुमार ने शौचालय के फोटो उपलब्ध नहीं करवाए। इसलिए उनको नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है, यदि समय पर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। इस तरह का मामला जिला पंचायत विभाग में पहला है। यह स्याना में रिश्वत लेते हुए पकड़े गए एडीओ पंचायत के गिरफ्तार होने के बाद लिया गया है। इससे यह भी साफ हो गया है कि विभागीय अफसर अब कोई ऐसा कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे उनकी किरकिरी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें