फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बफर गोदाम प्रभारी पर फर्जी परिवहन बिल बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बफर गोदाम प्रभारी पर फर्जी परिवहन बिल बनाने का आरोप
विज्ञापन


- कृषि विभाग में 21 साल से लगातार एक ही कुर्सी पर जमे रहने का भी आरोप
- शिकायकर्ता ने कार्रवाई के लिए मंत्री से लेकर शासन तक भेजी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। कृषि विभाग के बफर गोदाम प्रभारी पर फर्जी परिवहन बिल बनाने का आरोप लगा है। उस पर यह भी आरोप है कि वह 21 साल से लगातार एक ही कुर्सी पर जमे हुए हैं। शिकायतकर्ता ने कार्रवाई के लिए मंत्री से लेकर शासन तक शिकायत भेजी है।
विज्ञापन

गांव अच्छेजा घाट निवासी रामपाल सिंह ने शासन के प्रमुख सचिव के अलावा प्रदेश के कृषि मंत्री, कृषि सचिव, कृषि निदेशक और संयुक्त कृषि निदेशक मेरठ आदि को शिकायत भेजी है। उसमें कहा गया है कि बुलंदशहर कृषि विभाग में बफर गोदाम प्रभारी ने 30 मार्च 2017 को एक फर्जी परिवहन बिल तैयार कर विभाग से एक लाख 35 हजार 583 रुपये का भुगतान प्राप्त कर लिया। इसका पता चलने पर अफसरों ने जांच करवाई जिसमें बिल फर्जी पाए गए। इतना ही नहीं तत्कालीन उपकृषि निदेशक बुलंदशहर ने प्रभारी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। बावजूद इसके अभी तक बफर गोदाम प्रभारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। रामपाल सिंह ने फर्जी परिवहन बिल बनाने के मामले की जांच करवाकर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, दूसरी ओर जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार का कहना है कि फर्जी परिवहन बिल बनाने की जांच जारी है। उसके बाद ही आरोप सिद्ध होने पर रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई होगी। बफर गोदाम प्रभारी के 21 साल से लगातार एक ही कुर्सी पर जमे रहने के संबंध में अपर कृषि निदेशक (प्रशासन) लखनऊ को भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें