फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अव्यवस्था को लेकर भाकियू का बिजलीघर पर धरना व प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत अव्यवस्था को लेकर भड़की भाकियू
विज्ञापन

- बिजलीघर पर किया धरना व प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
गुलावठी।
गुलावठी में विद्युत अव्यवस्था के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बिजलीघर नम्बर दो पर धरना दिया तथा प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध नारेबाजी की।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष रोहताश सिंह तेवतिया का कहना है कि गुलावठी क्षेत्र में ग्राम छपरावत, देवली, नत्थूगढ़ी, भोगपुर, भमरा, चिड़ावक, मिट्ठेपुर, चंदन की मंडैया आदि गांवों में विद्युत लाइन जर्जर है तथा विद्युत आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है। जिसके कारण किसान एवं आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने अविलंब जर्जर लाइन बदलवाने की मांग की। भाकियू के धरना-प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद विद्युतकर्मी मौके से खिसक गए। बिजलीघर पर कोई अधिकारी न मिलने के कारण भाकियू कार्यकर्ता और भड़क गए तथा एक घंटे तक धरना देने के बाद आंदोलन की चेतावनी देते हुए वहां से चले गए। धरना-प्रदर्शन में रोहताश सिंह तेवतिया, भाकियू के नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया, राजवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सलीम, सतपाल सिंह, रविंद्र सिंह, संजीव छपरावत, चमन सिंह, जुगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजे की लेकर पंचायत की
गुलावठी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर प्रदर्शन से पूर्व एनएच-235 बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण मामले में अधिक मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय जाट धर्मशाला में पंचायत की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि यदि समान व अधिकतम मुआवजा नहीं दिया गया तो 14 सितंबर से गांव देवली में भाकियू कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे। पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की तथा संचालन सुरेशपाल सिंह तेवतिया ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें