फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड बनवाने को भटक रहे किसान और आमजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड बनवाने को भटक रहे किसान
विज्ञापन

आधार कार्ड सभी जगह जरूरी हो गया है। कैंप न लगने के कारण बड़ी संख्या में किसान और अन्य लोग कार्ड बनवाने के लिए भटक रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से कैंप लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस समय आधार कार्ड की सबसे ज्यादा जरूरत उन किसानों को है, जो कर्जमाफी की लिस्ट में शामिल हैं। अबतक 50 हजार से अधिक किसानों के पास आधार नहीं है। किसान रामपाल, कौशल, प्रवीन और मदन आदि का कहना है कि विकास भवन में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक ही दिन कैंप लगा। इसके बाद कैंप नहीं लगने से उनका आधार कार्ड नहीं बन रहा। इसके चलते उन्हें चिंता सता रही है कि यदि आधार नहीं बना तो उनका कर्ज माफ नहीं होगा। वहीं, दूसरी ओर आमजन भी आधार कार्ड बनवाने को मारे-मारे फिर रहे हैं। ज्ञात रहे कि जिले में अब भी लाखों लोगों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। इसका कारण यह है कि जन सेवा केंद्रों पर आधार कार्ड बनने बंद हो गए हैं। सीडीओ जसजीत कौर का कहना है कि आधार कार्ड न बनने की समस्या उनके संज्ञान में है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाए जाएं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें