फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए 122 पात्र और हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के लिए 122 पात्र और चयनित
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास के लिए 122 और पात्रों का और चयन हो गया है। इससे पहले 499 का चयन हुआ था और अब 25 और पात्रों का चयन शेष रह गया है। वहीं योजना में शामिल 302 पात्रों को दूसरी किस्त की राशि भी मिल गई है।
विज्ञापन

शासन से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबाें को आवास बनाए जाते हैं। पात्र को आवास बनाने के लिए शासन से 1.20 लाख रुपये की राशि मिलती है। वर्ष 2016-17 में जिले को 646 आवास का लक्ष्य मिला था। प्रशासन की ओर से 499 आवास के पात्रों का पहले ही चयन कर निर्माण के लिए पहली किस्त के 40-40 हजार रुपये भी दे दिए थे। 147 आवास के चयन को पात्रों की तलाश थी। अब योजना में 122 पात्रों का भी चयन कर लिया है। वहीं, योजना में शामिल 302 लाभार्थियों को दूसरी किस्त भी मिल गई है। दूसरी किस्त के रूप में प्रत्येक पात्र को 70-70 हजार रुपये दिए जाने हैं। यह राशि दो करोड़ 11 लाख 40 हजार बनी है। इसे इसे पात्रों के खाते में ट्रांसफर करने की तैयारी अंतिम चरण में है। ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग के परियोजना निदेशक सर्वेश चंद का कहना है कि जल्द ही योजना में शेष रह गए 25 पात्रों का चयन कर लिया जाएगा। जैसे-जसै आवास निर्माण को राशि प्राप्त हो रही है, वह पात्रों को उपलबध करवाई जा रही है। उन्होंने संभावना जताई कि इस वर्ष के अंत तक प्रधानमंत्री आवास योजना के मिले लक्ष्य के अनुसार सभी आवासों का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें