फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट की भूमि पर बना दी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट की भूमि पर बना दी दुकानें
विज्ञापन

- काली नदी के दोनों ओर दो-दो सौ मीटर घोषित है ग्रीन बेल्ट
- बीडीए अफसरों ने ग्रीन बेल्ट को खाली करने के लिए पूर्व में जारी किए थे नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएम के आदेशों के बाद भी अवैध निर्माण पर रोक लगाने में बीडीए अफसर नाकाम साबित हो रहे हैं। ताजा मामला काली नदी के किनारे ग्रीन बेल्ट की जमीन का है, जहां पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर दिया गया है। पूर्व में भी अफसरों के संज्ञान में मामला डाला गया, लेकिन अफसरों की हीलाहवाली के कारण निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि पूर्व में ही बीडीए ने करीब चार सौ लोगों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे।
काली नदी के दोनों किनारों पर दो-दो सौ मीटर की जमीन को एनजीटी और शासन ने ग्रीन बेल्ट घोषित किया हुआ है। इसके चलते उस जमीन पर कोई भी निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध है। शासन के आदेशों के बाद बीडीए अफसरों ने ग्रीन बेल्ट पर बने मकान व दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान उन्होंने करीब चार सौ लोगों को नोटिस जारी किए थे, जिसके चलते लोगों ने काफी प्रदर्शन किया था। बाद में अफसरों ने उक्त जमीन पर कोई भी निर्माण न करने के आदेश दिए थे। अब देखने में आया है कि आदेशों को ताक पर रखकर लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जमीन पर दुकानों का निर्माण कर लिया है। हालांकि पहले अफसरों ने इस निर्माण को मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया था। अब दोबारा से अवैध निर्माण को पूरा कर दुकानें खड़ी कर दी गई हैं। जबकि अफसरों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट---
ग्रीन बेल्ट की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। जहां नया निर्माण हुआ है, उसे तुड़वाया जाएगा। साथ ही निर्माण कैसे हुआ इसकी भी जांच कराई जाएगी। - डॉ. रोशन जैकब, डीएम बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें