फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजना के तहत अब बनाए जाएंगे खुशहाल और स्वस्थ गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बनाए जाएंगे खुशहाल और स्वस्थ गांव
विज्ञापन

- बच्चों और गर्भवती का कराना होगा 90 फीसदी टीकाकरण
- गांव को 50 और स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगी 25 हजार की राशि
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। प्रदेश सरकार ने ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन’ के तहत खुशहाल गांव स्वस्थ योजना चलाई है। खुशहाल गांव-स्वस्थ गांव में ऐसे गांव शामिल होंगे, जिसमें नब्बे फीसदी टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के अनुसार ‘राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन’ के तहत खुशहाल गांव व स्वस्थ गांव योजना में उन गांवों को चयनित किया जाएगा, जिनमें 90 फीसदी बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया हो और प्रसव निजी व सरकारी अस्पताल में कराया गया है। लक्ष्य पूर्ण करने वाले गांव के बाहर खुशहाल और स्वस्थ गांव का बोर्ड लगाया जाएगा। ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 50 हजार रुपये देगी। इसमें 30 हजार विकास कार्यों और बीस हजार सफाई पर खर्च किए जाएंगे। इसी तरह स्वास्थ्य केंद्र को 25 हजार रुपये मिलेंगे, जिससे स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी से जुड़े लोगों को सम्मानित करेंगे। सीएमओ ने बताया कि योजना को सफल बनाने के लिए गांवों में ग्रामीणों और ग्राम प्रधानों को जागरूक किया जाएगा। योजना के दिशा निर्देश मिलने के साथ योजना को सफल बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें