फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात सरकारी क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सात क्रय केंद्रों पर होगी धान की खरीद
विज्ञापन

- मोटा धान 1550 और ग्रेड-ए का 1590 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा
- 25 सितंबर से होगी जिले में धान की खरीद, तैयारी तेज
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन के आदेश पर जिले में धान की सरकारी खरीद 25 सितंबर से होगी। इसके लिए सात क्रय केेंद्र बनाए गए हैं। विपणन विभाग ने धान खरीद के लिए तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

जिले में प्रत्येक वर्ष धान की बंपर पैदावार होती है। इस वर्ष 40 हजार हेक्टेयर के आसपास धान की फसल बोई गई है। इस बार भी अच्छी पैदावार की संभावना है। शासन ने सरकारी धान की खरीद 25 सितंबर से शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके चलते जिला स्तर पर विपणन विभाग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विभागीय अफसरों के अनुसार धान की खरीद सात क्रय केंद्रों पर होगी। धान का सरकारी रेट भी जारी हो गया है। मोटा धान 1550 और ग्रेड-ए का धान 1590 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए सभी व्यापक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। धान की खरीद के बाद किसानों को दिए जाने वाला पेमेंट भी समय पर किया जाएगा। इस संबंध में जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद यादव ने बताया कि शासन के आदेश पर धान खरीद की तैयारी तेज हो गई है। जिले में सात क्रय केंद्रों पर धान की खरीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें