फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों की निशुल्क साइकिल सहायता योजना बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों की निशुल्क साइकिल सहायता योजना बंद
विज्ञापन

- शासन के आदेश पर बंद हुई योजना, अब नहीं मिलेगा साइकिल का लाभ
- श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को निशुल्क साइकिल योजना के तहत मिलती थी साइकिल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए चलाई गई निशुल्क साइकिल सहायता योजना बंद हो गई है। यह योजना शासन के आदेश पर बंद हुई है और अब श्रमिकों को साइकिल का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के लिए शिशु हितलाभ योजना, मातृत्व हितलाभ योजना, बालिका मदद योजना, अक्षमता पेंशन योजना, पुत्री विवाह अनुदान योजना, पेंशन योजना, सौर ऊर्जा सहायता योजना, गंभीर बीमारी सहायता योजना, मेधावी छात्र पुरस्कार योजना, निर्माण कामगार मृत्यु एवं विकलांगता योजना, संत रविदास शिक्षा सहायता योजना और अंतवेष्टि सहायता योजना चलाई हुई है। इससे पहले सपा के शासन में श्रमिकों के लिए निशुल्क साइकिल सहायता योजना चलाई गई थी। इस योजना के तहत जिले के पंजीकृत श्रमिकों को काफी लाभ हुआ और हजारों श्रमिकों को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया। मगर, अब सत्ता बदलते ही निशुल्क साइकिल सहायता योजना बंद हो गई है। इस योजना को बंद करने का कारण यह भी माना जा रहा है कि सपा का चुनाव चिन्ह साइकिल है और इसलिए शासन ने इस योजना पर विराम लगा दिया है। सहायक श्रमायुक्त एसपी मौर्य ने बताया कि शासन के आदेश पर निशुल्क साइकिल सहायता योजना बंद हो गई है। इस योजना का लाभ अब पंजीकृत श्रमिकाें को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें