फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारी कर रहे थे बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विभागीय कर्मचारी कर रहे थे बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

- शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई
- एक पर समन तो दो के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर।
पावर कॉरपोरेशन में कार्यरत कर्मचारी ही बिजली चोरी करने में लगे हुए थे। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई के बाद एक आरोपी पर समन और दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम ने नगर के आवास विकास प्रथम में छापेमारी कर बिजली विभाग में कार्यरत व सेवारत कर्मचारियों व उनके सगे संबंधियों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यमुनापुरम निवासी निर्माण सिंह नगर के बिजलीघर पर तैनात हैं। निर्माण सिंह के नाम से आवास विकास स्थित एक घर में भी बिजली चलती पाई गई। घर के बाहर निर्माण सिंह के नाम का बोर्ड लगा मिला। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घर में रह रहे निर्माण सिंह के भाई कुशलपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरी ओर विभाग से सेवानिवृत्त लक्ष्मी नारायण शर्मा वर्तमान में नोएडा में परिवार सहित रहते हैं। जहां पर विभाग का कनेक्शन स्वीकृत है। आवास विकास में रहने वाले उनका बेटा पंकज शर्मा अवैध रूप से अपने पिता के नाम का बोर्ड लगाकर बिना कनेक्शन लिए बिजली का उपभोग कर रहा था। उसके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। विभाग से सेवानिवृत्त जय प्रकाश शर्मा अपने मकान में किराएदार रखकर अवैध रूप से बिजली का प्रयोग करवा रहे थे। उसके खिलाफ 10 हजार रुपये का समन जारी किया गया है। डीएम रोड बिजलीघर के जेई उमाशंकर सक्सेना ने बताया कि एक आरोपी ने समन कराया है। जबकि दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें