फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण से वंचित रहेंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानांतरण से वंचित रहेंगे उच्च प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर
विज्ञापन

- हेडमास्टरों के आनलाइन नहीं हो रहे आवेदन, समय भी निकला
- माध्यमिक शिक्षक संघ ने बीएसए से आवेदन करवाने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले के परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के लिए आनलाइन आवेदन का समय निकल गया। खास बात यह है कि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टरों के आवेदन नहीं हो सके और वह स्थानांतरण से वंचित रह गए। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार बीएसए से आवेदन करवाने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में स्थानांतरण करने के लिए आनलाइन आवेदन करवाए गए। आवेदन करने की तिथि निकल गई और इसके चलते करीब 500 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के हेडमास्टर आवेदन करने से वंचित रह गए। माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव का कहना है कि शासन की वेबसाइट पर शिक्षकों के आवेदन किए गए, जबकि हेडमास्टरों के आवेदन नहीं किए गए। इस समस्या को लेकर संघ के पदाधिकारियों ने सुरेंद्र यादव के साथ बीएसए से वार्ता की। बीएसए अजीत सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस बारे में विभाग के उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या का हल निकलवाने का प्रयास करेंगे। संघ ने बीएसए को यह भी चेतावनी दी है कि यदि समस्या का हल नहीं निकला तो वह कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

........................
बिना मान्यता चल रहे तीन स्कूलों को नोटिस
बुलंदशहर। बीएसए ने बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने और शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कई दिन पहले एबीएसए द्वारा तीन स्कूलों में किए गए निरीक्षण में तीनों स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए गए। इनमें एक स्कूल दूसरे स्कूल की मान्यता पर चलता पाया था। इन तीनों स्कूलों को बीएसए ने नोटिस जारी कर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्कूल संचालकों से जुर्माना वसूलने का भी दावा किया है। शासन और बेसिक शिक्षा निदेशक ने बिना मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों को बंद कराने के सख्त आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि बिना मान्यता के जिले में चल रहे स्कूलों को बंद कराने और शिकंजा कसने का कार्य जारी है। किसी भी स्कूल को बिना मान्यता नहीं चलने दिया जाएगा। हाल ही में एबीएसए ने तीन स्कूलों का निरीक्षण किया था और वह बिना मान्यता प्राप्त चलते पाए गए थे। इन स्कूलों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। इन स्कूलों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें