जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने ली शपथ
- जिला पंचायत भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
- भाजपा पदाधिकारियों समेत अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने मंगलवार को शपथ ली। इस मौके पर डीएम डॉ. रोशन जैकब ने प्रदीप चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि जिले में विकास के लिए नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
मंगलवार को डीएम डॉ. रोशन जैकब ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सबका साथ सबका विकास के नारे को साकार कर, जिले में विकास कार्यों को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे। जिला पंचायत परिसर में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व गणमान्य लोगों ने शिरकत की। इस मौके पर सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा के विधायक, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, शरद त्रिवेदी, डब्बू यादव, पंकज प्रधान, पिंटू प्रमुख, धर्मेंद्र चौधरी, अनुज सिरोही, श्लेष बालका, मनवीर प्रमुख, धर्म सिंह पोल, सुरेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे