फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की लापरवाही से युवक हुआ विकलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक की लापरवाही से युवक हुआ विकलांग
विज्ञापन

- लापरवाही से ऑपरेशन करने के बाद काटना पड़ा पैर
- डीएम से शिकायत कर लगाई कार्रवाई की गुहार
बुलंदशहर। नगर के एक चिकित्सक की लापरवाही से एक युवक विकलांग हो गया। पूरे मामले में पुलिस व स्वास्थ्य अफसरों से शिकायत पर भी कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नेमपाल सिंह निवासी मायापुर 20 मई को सड़क हादसे में घायल हो गया था। इसके बाद पीड़ित को नगर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे चीनी मिल के पास स्थित एक अन्य हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। वहां पर चिकित्सक ने उसके पैर के ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन के बाद भी पीड़ित को राहत न मिली तो उसने चिकित्सक से संपर्क किया। चिकित्सक ने उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। वहां पर चिकित्सकों ने ऑपरेशन में लापरवाही के चलते उसके पैर की नसें ब्लॉक होना बताया। चिकित्सकों ने उसका पैर काटने की सलाह दी। पीड़ित का आरोप है कि उसने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उसने सोमवार को डीएम से शिकायत कर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें