बीडीए दफ्तर में टोकन से होगी जन सुनवाई
- डीएम ने टोकन प्रक्रिया के लिए जारी किए आदेश
- शिकायतों के भी आनलाइन रजिस्ट्रेशन के दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो।
बुलंदशहर। बीडीए दफ्तर में अब लोगों की समस्याएं टोकन के माध्यम से सुनी जाएंगी। इसके लिए बीडीए उपाध्यक्ष व डीएम डॉ. रोशन जैकब ने योजना बनाकर क्रियान्वयन के आदेश दिए हैं। साथ ही लोगों की शिकायतों के आनलाइन पंजीकरण के भी आदेश दिए गए हैं।
डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बीडीए अफसरों को आदेश जारी करते हुए बृहस्पतिवार को लगने वाले जन समाधान कैंप में फरियादियों को टोकन जारी करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि टोकन के साथ लोगों की समस्याओं का आनलाइन पंजीकरण किया जाए। दफ्तर के भूतल पर लोगों के स्वागत तथा सुविधा के लिए एक स्वागत कक्ष स्थापित किया जाए। जबकि सभी अफसर व बाबुओं के लिए पदनाम व अफसर-बाबू के नाम की एक प्लेट बनाकर उनकी मेज पर रख दी जाए। वहीं विभिन्न अनुभागों के चार्टर बनाकर उसे डिस्प्ले बोर्ड पर लगाने के आदेश दिए हैं।