फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसान का अब एक ही होगा बांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसान का अब एक ही होगा बांड
विज्ञापन

- दो बांड भरने वाले किसानों का पता लगाने का काम जारी
- बिना कृषि भूमि वाले किसानों का बांड कैंसल होगा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
चीनी मिलों पर गन्ना बेचने वाले किसान का अब एक ही बांड होगा। दो बांड भरने वाले किसानों का पता लगाने के लिए किया जा रहा सर्वे अंतिम चरण में है। वहीं बिना कृषि भूमि वाले किसानों का बांड भी कैंसल किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में गन्ना उत्पादक किसान एक लाख से अधिक हैं। इस बार गन्ने की फसल का रकबा भी बढ़ा है। विगत वर्ष 45941 के सापेक्ष इस बार गन्ने का रकबा बढ़कर 54747 हेक्टेयर हो गया है। इससे पैदावार भी अधिक होगी और मिलों को अधिक गन्ना खरीदना होगा। गन्ना खरीद करने वाली मिलों में अनूपशहर चीनी मिल, अनामिका शुगर मिल, साबितगढ़ चीनी मिल, ब्रजनाथपुर चीनी मिल, सिंभावली चीनी मिल और रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। जिला गन्ना अधिकारी ने इस बार निर्णय लिया है कि जिन किसानों के दो बांड हैं, उनमें एक ही बांड रहना चाहिए। बिना कृषि वाले किसानों का बांड भी कैंसल किया जाए। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि बांड की जांच के लिए चल रहा सर्वे का काम जल्द पूरा हो जाएगा। उसके बाद शामिल किसानों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें