फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पतालों के मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट पर सरकार सख्त
विज्ञापन

- निजी अस्पतालों के मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की रिपोर्ट तलब
- पांच बिंदुओं पर शासन ने सीएमओ से मांगी है रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन ने निजी अस्पतालों में मेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन के निरीक्षण करने के आदेश सीएमओ को दिए हैं। साथ ही नियमों का पालन करने तथा न करने वाले अस्पतालों की सूची विभाग से तलब की है। इसके लिए शासन ने पांच बिंदुओं के आधार पर सूचना देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों से निकलने वाले वेस्ट के प्रबंधन के लिए शासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शासन के आदेश पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ को आदेश जारी करते हुए मेडिकल अपशिष्ट का प्रबंधन करने तथा न करने वाले अस्पतालों की सूची तलब की है। महानिदेशक ने निर्धारित पांच बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार कर 28 अगस्त तक हर हाल में प्रेषित करने के आदेश दिए हैं। महानिदेशक के आदेश पर सीएमओ ने पांचों बिंदुओं के आधार पर रिपोर्ट तैयार करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इन बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट
1. जिले में पंजीकृत निजी अस्पतालों की संख्या
2. ऐसे निजी अस्पतालों की सूची जो बायो मेडिकल वेस्ट का पृथक्कीकरण नहीं कर रहे हैं।
3. ऐसे निजी अस्पतालों की सूची जहां बायो मेडिकल वेस्ट का भंडारण नहीं हो रहा है।
4. ऐसे निजी अस्पतालों की सूची जहां बायो मेडिकल वेस्ट का संवहन नहीं हो रहा है।
5. बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण न करने वाले अस्पतालों पर की गई कार्रवाई की सूची।

फिलहाल आदेशानुसार अस्पतालों की सूची तैयार की जा रही है। निर्धारित समय में सूची शासन को भेज दी जाएगी। - डॉ. केएन तिवारी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें