हत्यारोपी समझौते को परिवार पर बना रहे दबाव
-थाना अहमदगढ़ के गांव बौड़ा में गोली मारकर युवक की हत्या का मामला
-पीड़ित परिजनों ने लगाई आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार
बुलंदशहर। अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के शिकंजे से बाहर घूम रहे आरोपी समझौते के लिए पीड़ित परिवार पर दबाव बना रहे हैं। आरोपियों से भयभीत परिवार के लोग गांव छोड़ने का मन बना रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बौडा निवासी प्रिंस ने बताया कि गांव के कुछ लोग रंजिश मानते हैं। 17 अगस्त को उन्होंने उसके पिता हाकिम सिंह की हत्या कर दी थी। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं और आए दिन फैसले का दबाव बना रहे हैं। इस कारण पूरे परिवार का गांव में रहना खतरे से खाली नहीं है। पीड़ित प्रिंस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई है।