फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन अंतोदय योजना को जिले के 74 गांव हुए चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन अंत्योदय योजना को जिले के 74 गांव हुए चयनित
विज्ञापन

- चयनित गांवों में 72 ओडीएफ और तीन आदर्श सांसद योजना के शामिल
- शासन के आदेश पर 172 गांवों का होना है चयन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला प्रशासन ने मिशन अंत्योदय योजना के लिए 74 गांवों को चयनित कर लिया है। इनमें 72 ओडीएफ और तीन आदर्श सांसद योजना के गांव शामिल हैं। इस योजना में शासन के आदेश पर 172 गांवों का चयन होना है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही शेष गांवों का चयन कर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार देश भर में 50 गांवों को मिशन अंत्योदय योजना के तहत अंत्योदय गांव बनाने का निर्णय लिया है। इस योजना में प्रदेश के 10783 गांवों का चिन्हित किया जाएगा। हाल ही में शासन ने योजना में जिले को 172 गांवाें को अंत्योदय गांव का दर्जा देने का लक्ष्य दिया गया था। जिला प्रशासन ने 74 गांवों का चयन कर लिस्ट शासन को भेज दी है। इन गांवों में 72 ओडीएफ और तीन आदर्श सांसद योजना के शामिल हैं। गांव भोपतपुर एक ऐसा गांव है जो ओडीएफ भी है और आदर्श सांसद गांव भी है। इसलिए यह गांव ओडीएफ और आदर्श सांसद योजना में भी शामिल होने के कारण एक माना गया है। सीडीओ जसजीत कौर ने बताया कि मिशन अंत्योदय योजना में उन्हीं गांवों को शामिल किया गया है, जिसके आदेश प्राप्त हुए थे। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे गांव ओडीएफ होते रहेंगे तो उनके नाम योजना में शामिल करने के लिए भेजे जाते रहेंगे। योजना में शामिल होने वाले गांवों में विकास की बयार बहेगी और ग्रामीणों को भी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें