फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णवास में बने शौचालय को बनाया आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालयों में रह रहे परिवार, चल रही रसोई
विज्ञापन

- कर्णवास में बने शौचालय को बनाया आवास
- गंगा को स्वच्छ रखने के लिए बनाए गए हैं शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
डिबाई। जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गंगा को स्वच्छ रखने के लिए भी योजना संचालित हैं। मगर, कर्णवास में गंगा किनारे बने सार्वजनिक शौचालय को लोगों ने आवास बना लिया है। यहां पर परिवार रह रहे हैं और रसोई भी चल रही है। सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
कर्णवास में मां कल्याणी देवी मंदिर घाट पर लाखों रुपये की लागत से करीब पांच वर्ष पूर्व पर्यटन विभाग ने जनता की सुविधा के मद्देनजर 30 मीटर लंबा पक्के घाट के अलावा शौचालय बनाए हैं। सार्वजनिक शौचालय पर कई वर्ष से लोगों ने कब्जा कर अपना घर बनाया हुआ है। ग्रामवासी अनिल शर्मा और केपी सिंह आदि लोगों ने बताया कि ग्राम प्रधान व अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी किसी ने अबैध कब्जा नहीं हटवाया। तीन शौचालय में रसोई का सामान रख उसका इस्तेमाल किया जा रहा है। गैलरी में गद्दे बिछा कर बेडरूम बनाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बड़े अधिकारियों के साथ एसडीएम का भी नमामि गंगे कार्यक्रम में आना हुआ है, परंतु किसी ने सुध नहीं ली। इस अनदेखी से जहां ओडीएफ की पहल पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। वहीं प्रशासनिक अफसरों की अनदेखी भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में नहीं है। यदि सार्वजनिक शौचालय पर कब्जा कर आवास और रसोई बना ली है तो मौके पर जा कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। - उमाशंकर, एसडीएम, डिबाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें