फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना किसान का अब एक ही होगा बांड

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना किसान का अब एक ही होगा बांड
विज्ञापन

- दो बांड भरने वाले किसानों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू
- बिना कृषि भूमि वाले किसानों का भी कैंसल होगा बांड
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चीनी मिलों पर गन्ना बेचने वाले किसान का अब एक ही बांड होगा। दो बांड भरने वाले किसानों का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो गया है। बिना कृषि भूमि वाले किसानों का भी बांड रद्द होगा।
विज्ञापन

जिले में गन्ना उत्पादक किसान एक लाख से अधिक हैं। इस बार गन्ने की फसल का रकबा भी बढ़ा है। इससे पैदावार भी अधिक होगी और मिलों को अधिक गन्ना खरीदना होगा। गन्ना खरीद करने वाली मिलों में अनूपशहर चीनी मिल, अनामिका शुगर मिल, साबितगढ़ चीनी मिल, ब्रजनाथपुर चीनी मिल, सिम्भावली चीनी मिल और रजपुरा चीनी मिल शामिल हैं। इन मिलों को गन्ना भी इस बार अधिक खरीदना होगा। मगर, जिला गन्ना अधिकारी ने इस बार निर्णय लिया है कि जिन किसानों के दो बांड हैं उनमें एक ही रहना चाहिए। बिना कृषि वाले किसानों का बांड रद्द किया जाए। इसके लिए सर्वे शुरू हो गया है। जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह ने बताया कि बांड की जांच के लिए सर्वे शुरू हो गया है। सर्वे का काम जल्द पूरा हो जाएगा और उसके बाद शामिल किसानों के नाम की सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें