फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को उपहार में दिया शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन पर भाई ने बहन को उपहार में दिया शौचालय
विज्ञापन

- दानगढ़ गांव के रहने वाले समाजसेवी की इस पहल की चारों ओर चर्चा
- स्वच्छ भारत मिशन से भी जुड़े हुए हैं विनोद कुमार राघव
आशीष शुक्ला
बुलंदशहर।
भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्योहार पर एक भाई ने अपनी बहन को शौचालय का उपहार देकर उसका सम्मान बढ़ाया है। साथ ही केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान को सार्थक बनाने और इस योजना को परवान चढ़ाने का एक नया आइडिया भी दिया है। भाई की इस पहल की चारों ओर चर्चा हो रही है। साथ ही लोग सराहना भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान मिशन से जुड़े समाजसेवी विनोद कुमार राघव ने इस रक्षा बंधन पर अपनी मुंहबोली बहन कलावती उर्फ कल्लो को राखी बांधने के बाद उपहार स्वरूप उसके घर पर शौचालय का निर्माण कराया है। जिले के गांव दानगढ़ के रहने वाले विनोद कुमार राघव सुगम समाज सेवा संस्था के सचिव भी हैं। उन्होंने बताया कि उनके गांव की बेटी कलावती उर्फ कल्लो काफी गरीब है। वह इस समय गांव में ही अपने बच्चाें के साथ रह रही है। कल्लो उनकी मुंहबोली बहन है और हर बार रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। उन्होंने उसकी माली हालत को देखते हुए इस रक्षाबंधन पर उपहार स्वरूप उसके घर शौचालय बनवाने का निर्णय लिया था जो सोमवार को उन्होंने कल्लो से राखी बंधवा कर दे दिया। विनोद कुमार राघव ने यह भी बताया कि वह इस समय गाजियाबाद में रह रहे हैं। मगर, समय-समय पर गांव में आकर ग्रामीणों को शौचालय का प्रयोग करने और खुले में शौच न करने को भी जागरूक करते रहते हैं। उधर, कल्लो भाई से शौचालय का गिफ्ट पाकर काफी खुश है और राखी बांधकर विनोद कुमार राघव की दीर्घायु की कामना की है। विनोद कुमार द्वारा कल्लो को गिफ्ट में दिए गए शौचालय की क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें