फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों को भाई के घर पहुंचाने के लिए कल से दौड़ेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षा बंधन: कल से चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें
विज्ञापन

- पांच से 12 अगस्त तक बसों के फेरे बढ़ाएगा डिपो
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
रक्षाबंधन पर डिपो पांच अगस्त से 12 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के आदेश पर सबसे अधिक दूरी तक बस चलाने वाले चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए उनके घर जाती हैं। त्योहार पर ज्यादातर लोगों को बसों का सहारा लेना पड़ता है। इसलिए बुलंदशहर डिपो के एआरएम ने बसों का पांच से 12 अगस्त तक लगातार संचालन करने का निर्णय लिया है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि निगम की 120 और 27 अनुबंधित बसों का पांच से 12 अगस्त तक लगातार संचालन किया जाएगा। दिल्ली रूट पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसी के साथ लंबी दूरी और जिले में संचालित बसों को भी लगातार चलाने का निर्णय लिया गया है। चालक-परिचालकों को हिदायत दी है कि वह यात्रियोें खासकर बहनों को किसी तरह की दिक्कत न होने दें। अतिरिक्त ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को निगम द्वारा निर्धारित प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


कलाई पर सजेगी मोटू-पतलू और छोटा भीम की राखियां
बुलंदशहर। रक्षाबंधन नजदीक है और बाजार में राखियों से दुकानें सज चुकी हैं। खास बात यह है कि इस बार तरह-तरह की रंग-बिरंगी और मनमोहक राखियों के साथ बच्चों की पसंद की मोटू-पतलू और छोटा भीम वाली राखियां भी उपलब्ध हैं। इनकी सबसे अधिक डिमांड है।
राखी के त्योहार का बहनों को ही नहीं, बल्कि भाइयों को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। छोटे बच्चे भी इस त्योहार को लेकर खासा उत्साहित रहते हैं। यदि राखी उनकी पसंद की हो तो फिर तो बात ही कुछ और होती है। इसी क्रेज को लेकर बाजार में बच्चों की पसंद बन चुके मोटू-पतलू और छोटा भीम के साथ चंदन-रुद्राक्ष के अलावा बाजार में कार्टून की राखियां उपलब्ध हैं। कंपनियों ने डोरेमॉन, डॉल, मोरपंख, मेंढक, फूल, क्रिस्टल बीट्स, फैंसी स्टोन, राजस्थानी कलावा राखी, स्टोन राखी, चंदन, रुद्राक्ष राखी भी खूब पसंद की जा रही हैं।
...................................
राखी के नाम रेट
....................................
मोटू-पतलू 20 से 30 रुपये
डोरमॉन राखी घड़ी स्टाइल 35 से 50 रुपये
छोटा भीम राखी 40 से 50 रुपये
डॉल राखी 25 से 30 रुपये
मेंढक राखी 35 से 50 रुपये
मोर पंखी राखी 20 से 40 रुपये
फूल राखी 10 से 25 रुपये
चंदन राखी 70 रुपये से शुरू
रुद्राक्ष राखी 50 से 70 रुपये
स्टोन राखी 20 से 300 रुपये
क्रिस्टल राखी 70 से 100 रुपये
राजस्थानी कलावा राखी 10 से 25 रुपये

नग और क्रिस्टल वाली राखियों की डिमांड
जहांगीराबाद। पुख्ता बाजार निवासी दुकानदार मल्लो शर्मा बताते हैं कि सबसे ज्यादा नग और क्रिस्टल वाली राखियां खरीदी जा रही हैं। लड़कियां और महिलाएं दोनों ही इस तरह की राखियों को पसंद कर रही हैं। इसके अलावा कॉर्टून वाली राखियों की भी बिक्री हो रही है।

सोने-चांदी की राखियां भी उपलब्ध
जहांगीराबाद। नगर के आभूषणों की दुकानों में सोने-चांदी की आकर्षक राखियां भी उपलब्ध हैं। आभूषण विक्रेता उमेश वर्मा, आकाश वर्मा, चुन्नीलाल गोयल व भोले भैया ने बताया कि चांदी की तीन ग्राम की राखी करीब 135 रुपये की व दस ग्राम की 600 रुपये की उपलब्ध हैं। सोने की राखियों की शुरुआती रेंज 1000 रुपये है।

तिलक का पैकेट कर रहा आकर्षित
बाजारों में इस बार तिलक के पैकेट भी उपलब्ध हैं, जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। इसमे चंदन, रोली, चावल और मिश्री है। राखियों के साथ इस खास थाली की भी खूब बिक्री हो रही है। बाजार में इस तिलक के पैकेट की कीमत 20 से 30 रुपये है।
विज्ञापन


मिठाई हुईं महंगी
सभी तरह की मिठाइयों पर महंगाई की मार है। यह स्वाभाविक भी है। घी-तेल, दूध जैसे सभी आइटमों के भाव पहले ही बढ़ चुके हैं। अब इससे बनने वाली मिठाइयां भी महंगाई की चपेट में हैं। घेवर के भाव पिछले वर्ष की तुलना में 40 रुपये किलो तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें