यूजी की दूसरी लिस्ट के आज भी होंगे एडमिशन
बुलंदशहर। सीसीएसयू ने यूजी प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन को जारी की गई दूसरी लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए बुधवार का और समय दिया है। वहीं दूसरी ओर पीजी की पहली लिस्ट में मंगलवार को एडमिशन संपन्न हो गए। यूनिवर्सिटी पीजी की दूसरी मेरिट बुधवार को जारी करेगा।
दूसरी लिस्ट में एडमिशन को एक अगस्त तक का समय दिया था। मगर, मंगलवार सीसीएसयू ने इस लिस्ट में शामिल छात्र-छात्राओं को बुधवार तक का समय दिया है। मंगलवार को डीएवी में यूजी कक्षाओं की बीए में 28, बीएससी में 13 और बीकॉम में आठ प्रवेश हुए। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में बीएससी में 30 और बीकॉम में आठ एडमिशन हुए। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय में बीए में 15 और बीएससी में 16 छात्राओं ने एडमिशन लिया। इसी तरह एसबीएमटी में बीए में दो, बीएसी में तीन और बीकॉम में चार प्रवेश हुए। वहीं डीएवी कॉलेज में पीजी कक्षाओं की पहली लिस्ट में आखिरी दिन 19 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। डीएवी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. गौतमवीर ने बताया कि यूजी की दूसरी लिस्ट में छात्र-छात्राओं को यूनिवर्सिटी ने बुधवार तक एडमिशन का और समय दे दिया है। वहीं, दूसरी ओर पीजी की पहली लिस्ट के एडमिशन मंगलवार को संपन्न हो गए और दूसरी मेरिट बुधवार को जारी होगी।