फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में जिले के खिलाड़ियों ने जीते मेडल
विज्ञापन

- मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का फूलमाला पहनाकर किया स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पंजाब के अमृतसर में 30 जुलाई तक चली कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर नाम रोशन किया। जीतकर लौटे खिलाड़ियों का नगर में मंगलवार को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया । यह सभी खिलाड़ी जिला कराटे एसोसिएशन बुलंदशहर के बैनर तले अमृतसर में इंटरनेशनल सोतोकाई कराटे-डू चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए शामिल हुए। इसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने भागीदारी की।
कोच हरकेश सिंह राजपूत ने बताया कि जिले की खिलाड़ी भावना ने 60 किलोग्राम की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, 55 किलो में डाली ने सिल्वर, 58 किलो में सरिता ने ब्राउन, 40 किलो में तनु ने सिल्वर, गरिमा नागर ने सिल्वर, कवि राजपूत ने गोल्ड, हरीश लोधी ने गोल्ड, कुलदीप कुमार ने गोल्ड, मोहित कुमार ने गोल्ड, मो. अरबाज ने सिल्वर, रोहित ने गोल्ड, सुमित शर्मा ने गोल्ड, प्रभात कुमार ने सिल्वर, कुबेर लोधी ने गोल्ड, सिद्धार्थ शर्मा ने गोल्ड, करनराज ने गोल्ड, शिवम वैभव ने ब्राउन, मोहित ने गोल्ड, विशाल ने सिल्वर, लकी ने सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने 40 गोल्ड, 20 सिल्वर और सात ब्राउन मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर स्याना से भाजपा विधायक देवेंद्र लोधी, एसडीएम स्याना संजय कुमार पांडेय, सोनू लोधी, राजेश प्रधान, राजन सिंह, विपिन त्यागी, शिशुपाल भाटी, सुशील नागर, सुमित सैनी, मोहित, विजय, कुंवरपाल, तेजबीर लोधी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें