फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बंद हुए 70 पेटी डीजल पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बंद हुए 70 पेटी डीजल पंप
विज्ञापन

- पंप डीलर्स ने समय पर लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया
- जिले में 110 के सापेक्ष अब 40 पेटी डीजल पंप हो रहे संचालित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
जिले में 70 पेटी डीजल पंप बंद हो चुके हैं। इसका कारण पंप डीलर द्वारा समय पर लाइसेंस रिन्यू नहीं कराना रहा। जिले में अब 110 के सापेक्ष मात्र 40 पेटी डीजल पंप ही संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से पेट्रोप पंप के साथ दूर दराज के क्षेत्रों में पेटी डीजल पंप चलाने की अनुमति दी थीं। इसके लिए लाइसेंस भी जारी किए गए। विगत वर्ष तक जिले में 110 पेटी डीजल पंप संचालित थे। नियम है कि प्रत्येक वर्ष लाइसेंस आपूर्ति विभाग से रिन्यू कराना होता है। मगर, 70 पेटी डीजल पंप के डीलर्स ने अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया, जिस कारण वह अब बंद हो गए हैं। जबकि शेष 40 पंप ही संचालित हैं और यह भी कभी-कभार ही खुलते हैं। माना जा रहा है कि यह पेटी डीजल पंप भी जल्द बंद हो जाएंगे। शासन ने अब लाइसेंस बनाने बंद कर दिए हैं और कमाई भी बहुत कम होने लगी है। जो पंप चल रहे हैं, उनमें से अधिकतर ने अपना लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया। ऐसे में यह पेटी डीजल पंप भी बंद होने की कगार पर हैं। डीएसओ केबी सिंह ने बताया कि जिले में 110 में से 70 पेटी डीजल पंप बंद हो चुके हैं और अब मात्र 40 ही संचालित हैं। यह पंप भी बंद होने के कगार पर हैं। अधिकतर ने लाइसेंस रिन्यू नहीं कराया है। शासन ने पेटी डीजल पंप का लाइसेंस बनाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें