फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1.55 लाख शौचालय बनाने का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1.55 लाख शौचालय बनाने का मिला लक्ष्य
विज्ञापन

- चीफ सेक्रेटरी ने वीडियो कांफ्रेंस कर 31 सितंबर तक जिले को ओडीएफ करने के दिए आदेश
- डीएम और सीडीओ को प्रत्येक सप्ताह ओडीएफ की समीक्षा के लिए बैठक करने के भी निर्देश
- जिले में 1250 गांवों में से 103 गांव हो चुके हैं ओडीएफ घोषित
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शासन ने जिले में 1.55 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया है। जिले को 31 सितंबर तक खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित करने के लिए सोमवार सुबह शासन के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने प्रशासनिक अफसरों से वीडियो कांफ्रेेंस की। उन्होंने डीएम और सीडीओ को प्रत्येक सप्ताह ओडीएफ की समीक्षा के लिए बैठक करने के लिए भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) करने को लेकर काम चल रहा है। यह कार्य पंचायती राज विभाग की ओर से चलाया जा रहा है। इसको सफल बनाने के लिए प्रशासन स्तर पर काफी प्रयास किए जा रहे हैं और वह सफल भी हुए हैं। भारत सरकार की मंशा है कि पूरे देश को वर्ष 2018 के अंत तक खुले में शौच मुक्त कर दिया जाए। इसे लेकर सोमवार को शासन के चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रशासनिक अफसरों से रूबरू हुए। उन्होंने सितंबर माह तक जिले में 1.55 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया। साथ ही अफसरों से 31 सितंबर तक जिले को ओडीएफ करने के भी निर्देश दिए। डीएम और सीडीओ को निर्देश दिया कि वह प्रत्येक सप्ताह ओडीएफ की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के लिए सोमवार का दिन निर्धारित रहेगा। समीक्षा की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। प्रशासनिक अफसरों ने चीफ सेक्रेटरी को निर्देशानुसार कार्य करवाने का आश्वासन दिया। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले को ओडीएफ करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। शौचालय निर्माण के लक्ष्य को समय पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें