फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृति का मास्टर डाटा लॉक करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा लॉक करने का आज अंतिम दिन
विज्ञापन

- शिक्षण संस्थानों को छात्रों की संख्या आदि जानकारी मास्टर डाटा में करनी है फीड
- आज नहीं हुआ मास्टर डाटा लॉक तो फिर नहीं मिलेगा दूसरा मौका
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शिक्षण संस्थानों में छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा लॉक करने का रविवार को अंतिम दिन है। यदि यह काम आज देर शाम तक नहीं हुआ तो इसके बाद दूसरा मौका नहीं मिलेगा। इसके लिए प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

शासन ने इस बार छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले शिक्षण संस्थानों को मास्टर डाटा तैयार कर विभाग की वेबसाइट पर लॉक करने का आदेश जारी किया है। मास्टर डाटा में छात्रों की कक्षावार संख्या और नई कक्षाएं शुरू होने संबंधित जानकारी देनी है। इसके लिए 30 जुलाई तक का समय दिया गया था जो रविवार को पूरा होने जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया जारी है और छात्र-छात्राएं अपने विद्यालय के सहयोग से आवेदन भर रहे हैं। एडीआईओएस शंकर लाल ने बताया कि मास्टर डाटा लॉक करने के लिए एक दिन शेष बचा है। शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य रविवार शाम तक मास्टर डाटा तैयार कर हर हाल में वेबसाइट पर लॉक कर दें। इसके बाद कोई दूसरा मौका नहीं मिलेगा। यदि किसी विद्यालय का मास्टर डाटा रविवार तक लॉक नहीं होता है तो उसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें