फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़झाला: समायोजन में उर्दू के शिक्षक को बना दिया गणित का

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़बड़झाला: समायोजन में उर्दू के शिक्षक को बना दिया गणित का
विज्ञापन


शिक्षकों के समायोजन में उर्दू के शिक्षक को गणित का शिक्षक बना दिया। इसकी शिकायत डीएम के पास पहुंची तो हडकंप मच गया। डीएम ने सीडीओ को शिकायत भेजकर जांच के आदेश दिए है।

शासन के आदेश पर इस समय परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों का समायोजन चल रहा है। समायोजन स्कूल में बच्चों की संख्या के आधार पर हो रहा है। समायोजन की प्रक्रिया शुरू होते ही गुलावठी ब्लॉक में गड़बड़झाला उजागर हुआ था।
विज्ञापन


इसकी जांच जारी है। अब एक शिक्षिका ने डीएम को शिकायत दी है कि समायोजन में उर्दू के टीचर को गणित का शिक्षक दर्शाकर उसका समायोजन इसी स्कूल में कर दिया है। शिकायत देने वाली शिक्षिका ने कई और गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ऐसे में अवैध वसूली की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


उर्दू के शिक्षक को गणित का शिक्षक बनाने की शिकायत मिली है। मामला गंभीर है जांच बैठा दी है। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - जसजीत कौर, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें