फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के आदेश से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के आदेश से हड़कंप
विज्ञापन


बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के शासनादेश से जिले में हड़कंप मच गया है। शासन का इस बार सख्त आदेश है कि स्कूल बंद न किए तो जुर्माना वसूला जाए और कार्रवाई भी की जाए। बीएसए ने सभी एबीएसए को स्कूल बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश में भाजपा की सरकार सत्ता में आते ही बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के आदेश जारी हो गए थे। उस समय शासन के आदेश पर बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के लिए अभियान भी चलाया गया था।
विज्ञापन


ऐसे स्कूलों की अफसरों ने सूची भी बना ली थी और बंद कराने के दावे भी किए थे। बावजूद इसके स्कूल बंद नहीं हुए। अब एक बार फिर शासन ने ऐसे स्कूलों को बंद कराने के सख्त आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश यह भी है कि ऐसे स्कूलों में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलवाया जाए। शासन के आदेश जारी होने पर जहां बिना मान्यता के चल रहे स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं, बीएसए ने सभी एबीएसए को पत्र जारी कर शासन के आदेश का पालन करते हुए बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करवाने के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन


शासन द्वारा जारी आदेश पर शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि जिले में बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को तत्काल बंद कराए जाएं। सभी एबीएसए को बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों को चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने स्कूल बंद नहीं कराए तो संचालकों से जुर्माना वसूलने के साथ उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें