फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने अधिशासी अभियंता और जेई को बंधक बनाया, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से गुस्साए किसान, एक्सईएन-जेई को बनाया बंधक
विज्ञापन


जाड़ौल बिजलीघर से ग्रामीण क्षेत्र को दी जाने वाली बिजली आपूर्ति में भारी कटौती से गुस्साए कई गांव के किसानों ने किसान सभा के तत्वावधान में अधिशासी अभियंता और जेई को बंधक बनाकर धरना प्रदर्शन किया। बाद में किसान सभा जिला उपाध्यक्ष ने पांच सूत्रीय ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा।

बिजली कटौती को लेकर गुरुवार को जाड़ौल बिजलीघर पर किसानसभा के तत्वावधान में आयोजित किसानों के धरने पर किसानसभा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि इस बिजलीघर पर बिजली आपूर्ति में भारी कटौती की जा रही है।
विज्ञापन


कटौती के कारण किसानों की धान की फसल सूखकर बर्बाद होने की कगार पर है। इससे पूर्व धरना में जेई और एक्सईएन को बंधक बना लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति में कटौती न किए जाने का किसानों को आश्वासन दिया था।

लेकिन वह आश्वासन झूठा साबित हुआ है। वर्तमान में किसानों को मात्र 3-4 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली विभाग किसानों के साथ शोषण करने से बाज नहीं आ रहा है। लेकिन किसान सभा किसानों के शोषण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

उधर बिजलीघर पर धरने की सूचना पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, जेई जतन सिंह धरनागत किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने दोनों अधिकारियों को बंधक बना लिया और नारेबाजी करनी शुरू कर दी।

अधिशासी अभियंता ने बिजली आपूर्ति में सुधार कराने व 18 घंटे आपूर्ति देने का आश्वासन देकर किसानों को शांत किया। बाद में किसानों ने अधिशासी अभियंता को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। धरने में गांव पर्वाना, ईलना, जाड़ौल, गुरावली, सौंझना के सैंकड़ों किसान मौजूद रहे।

गुलावठी में अव्यवस्था के विरोध में किया प्रदर्शन
नगर में विद्युत अव्यवस्था के चलते आक्रोशित नागरिकों ने बिजलीघर नंबर एक पर धरना-प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे सपा नेता काले पहलवान ने कहा कि पावर कारपोरेशन के अधिकारियों द्वारा गुलावठी में साढ़े अट्ठारह घंटे बिजली आपूर्ति के दावे किए जा रहे हैं, परंतु मात्र छह-सात घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन


इससे आम जनता बेहद परेशान है। उन्होंने मांग की कि गुलावठी में दो शिफ्ट में कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाए। प्रदर्शन के दौरान वहां मौजूद बिजलीकर्मी नदारद हो गए तथा इस दौरान कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। प्रदर्शन में धर्मेंद्र कुमार, महबूब कुरैशी, फिरोज मेवाती, सुरेंद्र, इरफान, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें