फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैराज में धूल फांक रही नगर पालिका की सफाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
गैराज में धूल फांक रही नगर पालिका की सफाई मशीन
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा सड़कों की सफाई के लिए लाखों की कीमत से खरीदी गई सफाई मशीन गैराज में ही धूल फांक रही है। महीनों से मशीन के गैराज में होने के कारण अफसरों की कार्य शैली पर सवालिया निशान लग रहा है।

माना जा रहा है कि लाखों की मशीन को केवल सरकारी धन ठिकाने लगाने के लिए खरीदा गया है। मशीन खरीदने के बाद से नगर पालिका द्वारा दो से तीन बार सड़कों की सफाई के लिए मशीन का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


सड़कों की सफाई के लिए 48 लाख रुपये की लागत से सफाई मशीन खरीदी थी। मशीन खरीदने को लेकर नगर पालिका चेयरमैन व अफसर काफी चर्चाओं में आए थे।

कई सभासदों द्वारा इसे सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी बताकर मशीन खरीदने का विरोध किया था, लेकिन विरोध के बाद भी मशीन को नगर पालिका प्रशासन ने खरीद लिया। उक्त मशीन खरीदने के लिए नगर पालिका द्वारा 48 लाख रुपये का सरकारी बजट खर्च किया गया।

समय बीतता गया तो विरोध दर्ज कराने वाले सभासदों की बात सच साबित होती गई। नई मशीन को पालिका प्रशासन द्वारा दो से तीन बार सड़कों पर सफाई के लिए उतारा गया, लेकिन सड़कों में बड़ी मात्रा में गड्ढे होने के चलते मशीन सफाई करने में सफल नहीं हो सकी थी। जिसके बाद से पालिका प्रशासन द्वारा उक्त मशीन को गैराज में खड़ा कर दिया गया।

सड़कों की सफाई के लिए नगर पालिका द्वारा 48 लाख की लागत से खरीदी गई मशीन को चलाने के लिए कभी चालक की समस्या रही तो कभी अन्य समस्याओं का बहाना लेकर अफसरों ने अपना पीछा छुड़ा लिया।
विज्ञापन


नगर पालिका द्वारा सफाई के लिए मशीन खरीदी गई थी। धन की बर्बादी के आरोप पूरी तरह से गलत हैं। सड़कों की सफाई के लिए मशीन का प्रयोग होता रहा है और आगे भी होता रहेगा।
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें