फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी के रजिस्ट्रेशन संपन्न, अब कट ऑफ का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकरण खत्म, अब कट ऑफ का इंतजार
विज्ञापन


सीसीएसयू के पोर्टल पर बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। अब एडमिशन को रजिस्ट्रेशन करवाने वाले छात्र-छात्राओं को कट ऑफ का इंतजार है।

विवि की ओर से पहली कटऑफ 20 जुलाई को जारी की जाएगी। जिले के कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में करीब 8500 सीटों पर एडमिशन होने हैं।
विज्ञापन


12वीं कक्षा पास करने वाले छात्र-छात्राओं ने सीसीएसयू के पोर्टल पर 30 हजार से अधिक ऑनलाइन आवेदन भरे हैं। इस तरह से एक सीट पर चार विद्यार्थियों की दावेदारी होगी।
विज्ञापन


सभी को अब पहली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है। वहीं दूसरी ओर डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की कक्षाओं में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सोमवार को संपन्न हो गई। विवि की ओर से पहली कटऑफ 20 को जारी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें