फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टर जी बच्चों को बताएंगे डेंगू से बचाव के उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर जी बच्चों को बताएंगे डेंगू से बचाव के उपाय
विज्ञापन


डेंगू की रोकथाम के लिए शासन स्तर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसके लिए स्कूलों में बच्चों को शिक्षित करने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक प्राइमरी स्कूल में एक-एक शिक्षक अतिरिक्त क्लास लेकर बच्चों को डेंगू से बचाव के उपाय के बारे में बताएंगे।

शासन को उम्मीद है कि बच्चों को शिक्षित करने से पूरा परिवार डेंगू की मार से बच सकेगा। इसके लिए शासन द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं। डेंगू का कहर शुरू होने से पहले ही शासन स्तर से इस बार डेंगू की रोकथाम के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में अब शासन द्वारा स्कूलों में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों को जागरुक करने के लिए आदेश जारी किए हैं। शिक्षक डेंगू होने का कारण, बचाव के उपाय आदि जानकारियां भी मास्टर द्वारा दी जाएगी। शासन के आदेशानुसार यदि स्कूल का कोई बच्चा बुखार से पीड़ित है तो इसके बारे में शिक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वह उसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपे।

साथ ही बच्चों को एनालिसिस मच्छर के पैदा होने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा बच्चों को सिखाया जाएगा कि कैसे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


नाटक-संगोष्ठी के माध्यम से करेंगे लोगों को जागरूक
शासन के आदेशानुसार स्कूलों में बच्चों द्वारा नाटक व संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान नाटकों को डेंगू से बचाव के तौर-तरीके की थीम पर तैयार किया जाएगा। उम्मीद है कि जब छोटे बच्चे डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में जान लेंगे तो वह अपने परिवारीजनों को भी इससे अवगत करा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें