फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन को बचे सिर्फ दो दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन को बचे सिर्फ दो दिन
विज्ञापन


सीसीएसयू के अधीन संचालित कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की प्रक्रिया जारी है।

मगर, अब सिर्फ दो दिन शेष बचे हैं, क्योंकि रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 17 जुलाई है। इसके बाद 20 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी।

सीसीएसयू ने यूजी प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाओं में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी वेबसाइट तीन जुलाई को खोल दी थी।

आदेश जारी किया गया था कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 17 जुलाई तक जारी रहेगी और 20 जुलाई को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होेते ही यूजी प्रथम वर्ष की बीए, बीएससी और बीकॉम की कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराने शुरू कर दिए थे।

बताया जा रहा है कि अब तक जिले से 30 हजार से अधिक विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इन विद्यार्थियों को अब पहली कट ऑफ लिस्ट का इंतजार है। डीएवी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 17 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यूनिवर्सिटी की वेबसाइट बंद हो जाएगी। यदि किसी छात्र या छात्रा ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया तो वह अंतिम तिथि तक अपना रजिस्ट्रेशन करवा दें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए तिथि बढ़ाने की संभावना बहुत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें