बुलंदशहर। मौसम के लगातार हो रहे बदलाव की वजह से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 मरीजों ने उपचार कराया। इसमें सर्वाधिक मरीज सर्दी, बुखार, त्वचा रोग, जोड़ो के दर्द के रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देते हुए बचाव के उपाय बताए।
जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. परवेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह और रात में पारा लुढ़क जाने पर हल्के कपड़े पहनने वाले लोग बीमार हो रहे हैं।
खांसी, बुखार और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसे ठीक होने में सप्ताह भर लग जा रहे हैं। साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर भी लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।