फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: रजवाहे की पटरी कटने से 150 बीघा फसल जलमग्न, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। गांव सेहतपुर बेरी में रजवाहे की पटरी कटने से किसानों की करीब 150 बीघा फसल जलमग्न हो गई। इससे उन्हें 15 से 17 लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। प्रभावित किसानों ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि रजवाहे की पटरी कटने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को देने के लिए फोन किया लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इससे किसानों में नाराजगी है। ग्राम प्रधान पवन गौतम के अनुसार, रजवाहे का पानी खेतों में भरने से करीब 150 बीघा भूमि में बोई गई आलू और धान की फसल प्रभावित हुई है।
किसानों ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने बताया कि सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से वार्ता की गई है। मौके पर रजवाहे की कटी हुई पटरी को बंद करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि रजवाहा कटने की स्थिति में सरकार की ओर से आपदा के तहत सहायता राशि देने का प्रावधान नहीं है। इसके बावजूद मामले की अपने स्तर से जांच कराई जाएगी और नियमानुसार जो भी सहायता संभव होगी, दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें