फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: एक पुलिस कर्मी, दो महिला समेत 15 को कुत्तों ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। मौसम में जहां नमी आई है तो वहीं कुत्ते उग्र हो गए हैं। रविवार को एक पुलिसकर्मी, दो महिला समेत 15 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। इसमें एक ही कुत्ते ने आठ लोगों को अपना शिकार बनाया। वहीं, शेष मामले अन्य जगह के हैं। इनमें 11 लोगों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में जाकर एआरवी लगवाई।
विज्ञापन

नगर के दुर्गापुरम कालोनी निवासी पिंटू ने बताया कि मानसरोवर कालोनी में एक कुत्ता रोड पर आते-जाते लोगों को काट रहा था। इसी बीच उनकी बुआ शशि आ रही थी। इन्हें अकेला देख कुत्ते ने दोनों पैरों पर काट लिया। बताया कि शोर मचाने पर लोगों का आता देख भी कुत्ते ने उन्हें नहीं छोड़ा। किसी तरह उसके चंगुल से बचाया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर गए तो उनके पैर व ऐड़ी में गहरा जख्म होने पर दो टांके आए हैं। उधर, लोगों का कहना है कि एक कुत्ता कालोनी में आते-जाते लोगों को काट रहा है। उसने करीब 15 लोगों को काटा। इसमें 11 लोग जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने पहुंचे। तो शेष ने निजी अस्पताल में जाकर में एआरवी लगवाई। वहीं, रात के समय गश्त कर रहे पुलिस टीम में शामिल शिशुपाल को भी कुत्ते ने काट लिया। शिशुपाल ने बताया कि रात से अब तक वह कुत्ता करीब 15 लोगों का काट चुका है।

इन लोगों ने लगवाई जिला अस्पताल में एआरवी
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को नगर के राजनगर निवासी 33 वर्षीय नेपाल, विष्णपुरम निवासी 46 वर्षीय गीतांशु, इंद्रानगर निवासी 22 वर्षीय शहजाद, मानसरोवर निवासी 61 वर्षीय रमेश चंद्र अग्रवाल व 50 वर्षीय राकेश सिंह, दुर्गापुरम निवासी 45 वर्षीय शशि, चांदपुर निवासी 56 वर्षीय सोमित, बाइपास रोड निवासी 20 वर्षीय शमीला और कोतवाली देहात में तैनात पुलिसकर्मी शिशुपाल आदि कुत्ते के काटने के बाद एआरवी लगवाने पहुंचे। इसके अलावा सराय छबीला निवासी 44 वर्षीय सुरेश, ज्वालखेड़ा निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र ने भी एआरवी लगवाई।
विज्ञापन


कोट
इमरजेंसी में रविवार को कुत्ता काटने के मामले अधिक आने पर संबंधित को एआरवी लगाई गई। कुछ लोगों ने एक ही कुत्ते के काटने की बात कही है। - डॉ. राजीव प्रसाद, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें