फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सस्पेंस कायम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सस्पेंस कायम
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अभी तक सस्पेंस कायम है। न तो भाजपा और न ही विपक्षी पार्टियों ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पत्ते खोले हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग तारीख का एलान कर चुका है। 27 जुलाई को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना है। चुनाव में महज 17 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन किसी भी दल ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

53 सदस्यीय जिला पंचायत में किसी भी दल के पास पूरा बहुमत नहीं है। सभी को बागियों की जरूरत है, लेकिन फिलहाल कोई भी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। विपक्षी पार्टियां एक मुस्लिम सदस्य पर दांव खेल सकती हैं।
विज्ञापन


इस सदस्य ने पिछले चुनाव में भी ताल ठोकी थी। पिछले चुनाव में नामांकन के दिन इस नेता ने पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेताओं के आग्रह के बाद अपने कदम वापस खींचे थे।
विज्ञापन


इस बार भी कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं नजर आने पर इस सदस्य पर दांव खेला जा सकता है। वहीं भाजपा भी अभी तक कोई चेहरा घोषित नहीं कर सकी है।

जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा का कहना है कि मजबूत प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा। इस बार सभी विपक्षी दल एकजुट हैं।


पार्टी हाईकमान द्वारा प्रत्याशी का चुनाव किया जाएगा। भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है। जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही चुना जाएगा। जल्द ही प्रत्याशी का एलान कर दिया जाएगा।- हिमांशु मित्तल, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें