फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड आसान नहीं, जरूरत आज नंबर एक माह बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड आसान नहीं, जरूरत आज नंबर एक माह बाद
विज्ञापन


जिला अस्पताल में यदि आपको मुफ्त अल्ट्रासाउंड कराना है तो यह आसान नहीं है। दरअसल अस्पताल प्रबंधन अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीजों को एक एक माह बाद की तिथि दे रहा है। ऐसे में मरीज प्राइवेट सेंटर्स पर जाने के लिए मजबूर हैं।

जिला अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में 90-100 मरीजों के अल्ट्रासाउंड रोजाना किए जाते हैं, जबकि अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाले मरीज डेढ़ सौ से अधिक होते हैं।
विज्ञापन


क्षमता से अधिक मरीज आने के कारण मरीजों को अगली तिथि दी जाती है। भार इतना ज्यादा है कि मरीजों को एक एक माह बाद की तिथि दी जा रही है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को प्राइवेट सेंटर पर जाना पड़ रहा है।

सीएमएस डॉ. राज कुमार ने बताया कि मरीज अधिक और मशीन की क्षमता कम है। इसलिए आगे की तिथि दी जाती है। इमरजेंसी में मरीजों का अल्ट्रासाउंड फौरी तौर पर किया जाता है।
विज्ञापन


वहीं मरीज सुरेश ने बताया कि उनको अल्ट्रासाउंड के लिए 27 जुलाई मई की तिथि दी गई है। जबकि उनको अल्ट्रासाउंड की अभी जरूरत है। ये हाल तब है जब डीएम डा. रोशन जैकब व्यवस्था में सुधार लाने का आदेश दे चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें