फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.24 लाख घरों में नहीं बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
1.24 लाख घरों में नहीं हैं बिजली कनेक्शन
विज्ञापन


जनपद के 1.24 लाख घरों में बिजली कनेक्शन नहीं हैं। ऐसे हालात में गरीब की कुटिया में अंधेरा है या गरीब के घर चोरी की बिजली से रोशन हैं। हालांकि, पावर कॉरपोरेशन समय-समय पर कैंप लगाकर बिजली कनेक्शन बांटकर गरीब के घरों को रोशन करने की मुहिम चलाता है। बावजूद इसके लिए स्थिति में कोई सुधार नहीं है।

जनपद के सभी सात विकास खंडों में परिवारों की संख्या 4 लाख 40 हजार 668 है। परिवार की संख्या के हिसाब से घरेलू कनेक्शन चार लाख 40 हजार 668 होने चाहिए। पावर कारपोरेशन के सातों खंडों में घरेलू, कॉमर्शियल और दफ्तरों के कनेक्शन की संख्या 5.27 लाख है।
विज्ञापन


इनमें दो फीसदी दफ्तर (10540), 13 प्रतिशत कृषि (68510), 25 प्रतिशत व्यवसायिक (13350) कनेक्शन हैं। कृषि, दफ्तर और व्यवसायिक कनेक्शन कुल दो लाख 10 हजार 800 हैं। 5 लाख 27 हजार में से यदि 2 लाख 10 हजार 800 कनेक्शन कम कर दिए जाएं तो 3,16200 कनेक्शन घरेलू बचते हैं।
विज्ञापन


जनपद में परिवारों की कुल संख्या 4 लाख 40 हजार 668 है। ऐसे में साफ है कि सातों खंडों में 1.24 लाख परिवार बिजली कनेक्शन से वंचित हैं। ऐसा नहीं है कि पावर कारपोरेशन कनेक्शन के लिए कैंपों का आयोजन नहीं करता। गांवों में कैंप लगाकर कनेक्शन बांटने के बाद भी 1.24 लाख घरों में अंधेरा छाया हुआ है।

ब्लॉक परिवार
बुलंदशहर 30583
सिकंदराबाद 48025
गुलावठी 17315
शिकारपुर 28835
लखावटी 19101
स्याना 18886
बीबीनगर 18415
अगौता 20524
खुर्जा 35487
अरनिया 25454
पहासू 33459
डिबाई 31169
दानपुर 31069
अनूपशहर 30153
जहांगीराबाद 26929
ऊंचागांव 25264
कुल परिवार 440668


खंड कनेक्शन
बुलंदशहर 80,000
सिकंदराबाद 84,000
जहांगीराबाद 68,000
डिबाई 72,000
शिकारपुर 66,000
खुर्जा 78,000
स्याना 79,000
कुल 527000


कनेक्शन बांटने के लिए जिले भर में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। कनेक्शन की दरों में भी कटौती की गई है। जिले के हर घर में जल्द ही बिजली पहुंचेगी।
- संजीव राणा, एसई, पावर कारपोरेशन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें