फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विद्यालयों के निरीक्षण में छह शिक्षक मिले अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार विद्यालयों के निरीक्षण में छह शिक्षक मिले अनुपस्थित
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सोमवार को चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। साथ ही कई अनियमितताएं मिली। अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगते हुए डीआइओएस ने व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सख्त आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सबसे पहले चुन्नी लाल इंटर कॉलेज चोला-बंचावली का निरीक्षण किया। यहां पर एक शिक्षक और एक लिपिक अनुपस्थित मिला। हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थित बच्चों के कालम भरे नहीं मिले। इसके बाद डीआइओएस ने धनौरा इंटर कॉलेज धनौरा का निरीक्षण किया। यहां पर एक अध्यापक अनुपस्थित पाया गया। छात्र संख्या कम मिली और हाजिरी रजिस्टर में अनुपस्थित छात्रों के कालम खाली मिले। बैर बादशाहपुर स्थित इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पर वहां पर बच्चे नहीं मिले। साथ ही सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। यहां पर प्रधानाचार्य और अध्यापकों को सख्त निर्देश दिए कि वह छात्रों के घर जाकर उन्हें स्कूल में लाने का काम करें। श्याम सिंह इंटर कॉलेज बिलसूरी में तीन शिक्षक अनुपस्थित मिले। विद्यालय परिसर के साथ प्रधानाचार्य कक्ष में काफी गंदगी मिली। छात्रों के उपस्थित रजिस्टर में अनुपस्थित छात्रों के कालम खाली पाए गए। डीआईओएस ने व्यवस्थाओं में सुधार लाने के साथ प्रधानाचार्यों से अनुपस्थित शिक्षकों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि उनकी ओर से विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें