फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सात फरवरी तक आधार से लिंक होंगे राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब सात फरवरी तक आधार से लिंक होंगे राशन कार्ड
विज्ञापन

- समीक्षा बैठक में डीएम ने बढ़ाई तिथि
- राशन कार्ड को आधार से लिंक कराने के लिए जमा करनी होगी आधार की छाया प्रति
अमर उजाला ब्यूरो
सिकंदराबाद।
अब राशन कार्ड आधार से सात फरवरी तक लिंक किए जाएंगे। समीक्षा बैठक में डीएम ने राशन कार्ड को आधार से लिंक करने की तारीख बढ़ा दी है।
राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति जमा करनी होगी।
शासन ने राशन की कालाबाजारी रोकने और कार्ड धारक के परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा खाद्यान्न प्राप्त करने के लिए परिवार के सभी सदस्यों को आधार से जोड़ने के निर्देश दिए थे। एसडीएम डॉ. शुभी काकन ने बताया कि समीक्षा बैठक में डीएम ने तिथि बढ़ाते हुए सात फरवरी तक राशन कार्डों को आधार से लिंक करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में राशन डीलर, ग्राम पंचायत सचिव, नगरीय क्षेत्र में राशन डीलर, पालिका कर्मचारियों के माध्यम से राशन कार्ड धारक के मुखिया और सदस्यों को आधार से लिंक करने के लिए आधार की छाया प्रति एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। कार्ड धारक स्वयं या किसी भी माध्यम से अपने आधार कार्ड की छाया प्रति आपूर्ति कार्यालय में भी जमा करवा सकते हैं। राशन कार्ड के मुखिया, सदस्याें के आधार से लिंक नहीं होने की सूरत में खाद्यान्न नहीं मिल पाएगा। आपूर्ति अधिकारी कमलेशचंद ने बताया कि सिकंदराबाद देहात में 3039 अंत्योदय कार्ड धारक, 48605 पात्र गृहस्थी कार्ड, 211333 सदस्य हैं। 90.53 कार्ड धारकों के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। वहीं 113666 सदस्यों में से 59.7 प्रतिशत सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है। सिकंदराबाद नगर में 12090 कार्डधार, 53988 सदस्य हैं। 96.83 राशन कार्ड के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। वही 60.37 सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है। ककोड़ नगर पंचायत में 1195 कार्ड धारक,5205 सदस्य है। 99.41 राशन कार्डो के मुखिया को आधार से लिंक किया जा चुका है। 50 प्रतिशत सदस्यों को आधार से लिंक किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें