फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाहिता के दो दावेदार,उलझन में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एक विवाहिता के दो दावेदार, उलझन में पुलिस
विज्ञापन

दोनों ने खुद को बताया महिला का पति, प्रस्तुत किए साक्ष्य
सिकंदराबाद। दो युवकों ने साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए एक महिला को अपनी पत्नी बताया है। पुलिस उलझन में है। महिला के बयान दर्ज करने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी युवक ने मेरठ के किठौर निवासी युवक पर पत्नी को अगवा कर सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में बंधक बनाने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पहले पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। हिरासत में लिए गए आरोपी ने महिला को अपनी पत्नी बता दिया। युवक ने पुलिस के समक्ष सात साल पहले महिला के साथ शादी करने के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए। वहीं शिकायतकर्ता ने महिला से तीन साल पहले शादी करने की बात कहते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किए। कोतवाल गिरीश कोटिया ने शुक्रवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें