फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: डिबाई में 14.05 लाख, अगौता में दो लाख और गुलावठी में 2.31 लाख नकदी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई/औरंगाबाद। लोकसभा चुनाव को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने के लिए अवैध रूप से रुपयों का आदान प्रदान न हो, इसके लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


एफएसटी और पुलिस टीमें लगातार कैश बरामद कर रही हैं। वहीं, अब डिबाई पुलिस ने छह अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग कर 14.05 लाख रुपये बरामद किया है। गुलावठी पुलिस ने 2.31 लाख नकदी बरामद की। जबकि, अगौता पुलिस ने भी एक कार से दो लाख नकदी बरामद की है। रुपये कोषागार भेजकर आयकर विभाग को सूचित किया गया है।

मंगलवार को डिबाई पुलिस द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से छह अलग-अलग व्यक्तियों की गाड़ियों से कुल 14 लाख 05 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने कसेर बाईपास पर चेकिंग के दौरान छोटा हाथी वाहन में सवार जहीर निवासी करनाल बाइपाल भलसभा डायरी दिल्ली से 1.20 लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा पिकअप चालक संजू निवासी मुरादनगर गाजियाबाद के साथी गौरव निवासी रेवड़ी थाना मुरादनगर से एक लाख रुपये बरामद हुए। इसके अलावा यहीं से एक अन्य पिकअप वाहन के चालक फैजान निवासी आजाद रोड छतारी से दो लाख रुपये बरामद किया। साथ ही इसके अलावा एक अन्य पिकअप वाहन के चालक चांद निवासी श्यामनगर थाना प्रहलादनगर मेरठ से एक लाख रुपये बरामद हुए। एक अन्य वाहन चालक से एक लाख रुपये बरामद किया। इसके अलावा दौलतपुर खुर्द तिराहा पर चेकिंग के दौरान कार से 95 हजार रुपये बरामद हुए। कार चालक दिल्ली निवासी सुभाष रुपयों के संबंध में उचित जानकारी नहीं दे सके। इसलिए ये राशि जब्त कर ली। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी नकदी बरामद की है है। डिबाई पुलिस ने कुल 14.05 लाख रुपए बरामद कर आयकर विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन


वहीं, गुलावाठी में भी आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को शान्ति पूर्ण संपन्न कराने के लिए चेकिंग अभियान चलाया गया। गुलावठी पुलिस द्वारा मंडी गेट के पास से एक गाड़ी से कुल दो लाख 31 हजार 800 रुपये बरामद किए हैं। गाड़ी चालक ले जा रहे रुपयों के संबंध में कोई प्रपत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस का कहना है कि बरामद रुपयों के बारे में जानकारी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गयी है।

वहीं, थाना अगौता पुलिस द्वारा जौलीगढ प्याऊ के पास से एक व्यक्ति से कुल 02 लाख रुपये बरामद किए गए। इनके द्वारा ले जा रहे रुपयों के संबंध में कोई प्रपत्र प्रस्तुत नही किया गया।
विज्ञापन




अलग अलग स्थानों से नकदी बरामद की गई है। कोई संतोषजनक प्रपत्र न दिखाने पर रकम को जब्त कर कोषागार भिजवाया गया है। साथ ही आयकर विभाग को सूचित किया गया है। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें