फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थितियों में 14 वर्षीय किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पहासू। क्षेत्र के दीघी गांव में 14 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। किशोर की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के अनुसार बच्चे की मौत रेबीज से हुई है, लेकिन उनके पास इसके लिए कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं है।
विज्ञापन


दीघी गांव निवासी टीकम सिंह ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके पांच बच्चे थे, जिसमें सबसे बड़ा बेटा श्रवण कुमार (14) निजी स्कूल में नौवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार सुबह को श्रवण चाय को देखकर डरने लगा। परिजन कुछ समझ नहीं पाए। दोपहर तक उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। परिजनों ने पानी पिलाने का प्रयास किया तो वह श्रवण और बेचैन हो गया।

इसके बाद परिजन श्रवण को लेकर अलीगढ़ निजी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने श्रवण की हालत देख भर्ती करने से इन्कार कर दिया। फिर परिजन अलीगढ़ मेडिकल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया और रेबीज के लक्षण बताए, लेकिन कोई रिपोर्ट नहीं दी। शाम को परिजन श्रवण को लेकर वापस घर आ गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत के बाद परिजन बिखल उठे। शुक्रवार सुबह परिजनों ने किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया। टीकम सिंह का कहना है कि उनके बच्चे की रेबीज से मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें