बुलंदशहर। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार रात को विभिन्न थाना चौकी व लाइन में तैनात 14 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दस आरक्षी व मुख्य आरक्षियों के कार्यक्षेत्र भी बदले गए हैं।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह को सर्विलांस सेल में पैरवी के लिए, हिमांशु चौधरी को प्रभारी रिपोर्टिंग चौकी खुर्जा जंक्शन, विपिन कुमार को प्रभारी चौकी बिलसूरी थाना सिकंदराबाद, धर्मवीर सिंह को प्रभारी कायस्थवाड़ा थाना सिकंदराबाद बनाया गया है। अनूपशहर में तैनात रहे उपनिरीक्षक प्रीतम सिंह को प्रभारी चौकी जेल थाना सिकंदराबाद, उपनिरीक्षक दल सिंह को प्रभारी चौकी कायस्थवाड़ा सिकंदराबाद से अनूपशहर भेजा गया है। उपनिरीक्षक प्रभारी चौकी संतपुरा राजेंद्र सिंह को थाना छतारी, प्रभारी चौकी जेल उपनिरीक्षक रॉबिन सिंह को प्रभारी चौकी सहकारी नगर थाना कोतवाली देहात, प्रभारी चौकी बिलसूरी उपनिरीक्षक अमित प्रकाश को थाना कोतवाली देहात बनाया गया है।
उपनिरीक्षक मनीष कुमार को अनूपशहर से प्रभारी चौकी नवदुर्गा थाना खुर्जा नगर, उपनिरीक्षक अजीत सिंह को प्रभारी चौकी नवदुर्गा से थाना अनूपशहर, उपनिरीक्षक विशाल प्रताप को छतारी से प्रभारी चौकी पंड्रावल, पंड्रावल अमित कुमार को थाना छतारी और उपनिरीक्षक विक्रम सिंह प्रभारी चौकी सहकारी नगर को प्रभारी चौकी संतपुरा थाना सिकंदराबाद बनाया गया है।
इसके अलावा आरक्षी सुरेंद्र सिंह को सीओ कार्यालय डिबाई से थाना नरसेना, महिला मुख्य आरक्षी सीमा को लाइन से महिला थाना भेजा गया है।