फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 अमीरों के खाता में डाल दिए गरीबों के 24.50 लाख रुपये

Tue, 14 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
rupee shimla
विज्ञापन

विज्ञापन
अफसरों ने मिलीभगत कर गरीबों के हक का पैसा अमीरों को आशियाना बनाने के लिए दे दिया। शिकायत के बाद जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। अब सीडीओ ने संबंधित तहसील के एसडीएम और बीडीओ को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। उन्होंने अपात्रों को दिए गए धन की रिकवरी का दावा भी किया है।

डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना के तहत  जनपद में 797 आवासों का निर्माण होना है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए विकास खंड वार बेघर गरीबा से आवेदन मांगे गए थे। आवेदन पत्रों के क्रम में लाभार्थियों के चयन की जिम्मेदारी एसडीएम और बीडीओ को दी गई। एसडीएम और बीडीओ ने ऐसे परिवारों को पात्रता चोला ओढ़ा दिया जिनके पास पहले से ही घर दुकान मौजूद थे।
विज्ञापन


एसडीएम एवं बीडीओ की रिपोर्ट के आधार पर ग्राम्य विकास विभाग की ओर से पात्रों के बैंक एकाउंट में 1.75 लाख रुपये के हिसाब से 24.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। धनराशि ट्रांस्फर होने के बाद ग्रामीणों ने सीडीओ से शिकायत कर दी। सीडीओ ने पुन: जांच कराई तो गड़बड़ी सामने आ गई।

ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों ने वाकई ऐसे 14 अपात्र परिवारों के एकाउंट में आवास का पैसा ट्रांसफर कर दिया जिनके पास पहले ये ही मकान मौजूद थे। इसी से खफा सीडीओ ने संबंधित तहसील के एसडीएम और बीडीओ को नोटिस भेज जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


14 अपात्र परिवारों के खातों में लोहिया आवास योजना के तहत धनराशि ट्रांसफर कर दी गई थी। हालांकि जांच में अपात्र परिवारों से पैसा रिकवर कर लिया गया है। संबंधित एसडीएम और बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। -   जसजीत कौर, सीडीओ
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें