फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: समाधान दिवस में 14 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
जहांगीराबाद थाने लोगों की ​शिकायत सुनते अ​धिकारी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद भर के सभी 28 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 54 फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। लेकिन, सिर्फ 14 का ही निस्तारण हो सका। जबकि, अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।
एसएसपी श्लोक कुमार ने शनिवार को चोला थाने पर पहुंच कर थाना समाधान दिवस में फरियाद सुनीं। इस दौरान कुल तीन शिकायतें उनके समक्ष आईं। मौके पर एक शिकायत का निस्तारण किया जा सका। जबकि, शेष दो शिकायतों का जल्द ही निस्तारण कराने का फरियादियों को आश्वासन दिया है। इस दौरान उन्होंने थाने का निरीक्षण भी किया। जिसमें उन्होंने थाना कार्यालय के अभिलेख, शस्त्रागार, त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का अवलोकन कर कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शौचालय, नवनिर्मित बिल्डिंग का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी को अभिलेख पूर्ण कराने, विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण शीघ्र निस्तारण कराने व थाना परिसर को स्वच्छ रखने और प्रतिदिन अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सिकंदराबाद कोतवाली में थाना प्रभारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस हुआ। जिसमें कुल दो शिकायतें आईं, जिनका निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान गांव बिलसूरी निवासी सतीश ने चकरोड पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत की। मौके पर लेखपाल, तहसील टीम ने पहुंचकर निस्तारण कराया। वहीं, थाना ककोड़ में निरीक्षक शत्रुघन यादव ने शिकायत सुनीं। स्याना में राजस्व व पुलिस संबंधी सात शिकायतें प्राप्त हुईं जिसमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डिबाई में आठ शिकायतें दर्ज कराई गईं। इस दौरान एसडीएम अजय कुमार पाल, सीओ अजय कुमार, नायक तहसीलदार दीक्षा गौतम ने शिकायत सुनीं। नगर कोतवाली, खानपुर, अरनिया और शिकारपुर थाने पर एक-एक शिकायत प्राप्त हुई, जिनका निस्तारण कर दिया गया। वहीं, कोतवाली देहात, गुलावठी, ककोड़, महिला थाना, नरसेना, जहांगीरपुर, नरौरा और रामघाट में कोई फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें