फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकले 13.28 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। जनपद में साइबर ठगी के मामले थम नहीं रहे हैं। वहीं, अब शातिर साइबर ठगों ने सिकंदराबाद के यूसुफ कॉलोनी निवासी युवक फैजान को एक लिंक भेजकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। शातिर ठगों ने युवक के खाते से किस्तों में कुल 13 लाख 28 हजार 847 रुपये की रकम उड़ा दी। शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूसुफ कॉलोनी निवासी फैजान ने तहरीर देकर बताया कि पांच फरवरी 2024 को उनके मोबाइल पर एक संदिग्ध लिंक आया। लिंक पर क्लिक करते ही एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म खुला, जो दिखने में पूरी तरह वैध लग रहा था। उसमें विड्रॉल और प्रोसेस से जुड़े संदेश इस तरह दिखाए गए कि फैजान को उस पर भरोसा हो गया। मुनाफे के लालच में आकर फैजान ने कई बार में बड़ी रकम का लेनदेन कर दिया। कुछ समय बाद जब फैजान को मुनाफे की रकम नहीं मिली और लेनदेन में दिक्कत आने लगी, तब उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ने बताया कि कुल 13.28 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें से राहत की बात यह है कि करीब 5 लाख रुपये विभिन्न बैंक खातों में होल्ड की स्थिति में हैं। एसपी क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात ठगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साइबर टीम अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें