फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने सुरक्षा को लेकर की शस्त्र लाइसेंस की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान संगठन ने सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग की
विज्ञापन

बुलंदशहर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन की जिला कार्यालय पर शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानों ने अपनी सुरक्षा को लेकर शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। संगठन के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों द्वारा गोशाला के लिए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने के दौरान भूमाफियाओं द्वारा कई हमले किए जा चुके हैं। कुछ समय पूर्व भावसी ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला भी किया जा चुका है। इस कारण वो करीब दो सप्ताह तक अस्पताल में भर्ती रहे। शस्त्र लाइसेंस जारी करने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विजयपाल, रविंद्र और हरेंद्र प्रधान समेत अन्य गांवों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें